Mutual Fund क्या है? कैसे करें निवेश ? कितनी होगी कमाई?

 

म्यूचुअल फंड मे आप ₹500 या ₹1,000 से भी SIP की शुरुआत कर सकते हैं. य़ही म्यूचुअल फंड का सबसे बडा फाय़दा है म्यूचुअल फंड से आप न सिर्फ शेयर बाजार में बल्कि सोने पर भी निवेश कर सकते 

हमने म्यूचुअल फंड के बारे मे कभी न कभी तो टेलीविजन य़ा मोबाइल मे विज्ञापन देखा होगा म्यूचुअल फंड सही है निवेश करो? लेकिन निवेश का फैसला सभी नहीं ले पाते हैं. ये भी सच है कि अधिकतर लोगों को इस बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है.  ऐसे लोग निवेश करना तो चाहते हैं, लेकिन डरते हैं कि कहीं पैसा डूब ना जाए? आज हम आपके लिए इस आर्टिकल मे म्यूचुअल फंड से जुड़ी सारी जानकारी लेकर आए हैं.

म्यूचुअल फंड क्या हैं?   

म्यूचुअल फंड अनेक लोगो से एकत्र की गई धनराशि है इन पैसे को AMC यानी एसेट मैनेजमेंट कंपनीज ऑपरेट करती है.ऐसे कंपनियों में कई लोग अपने पैसे निवेश करते हैं. म्यूचुअल फंड के द्वारा इन पैसों को को बॉन्ड, शेयर मार्केट समेत कई जगहों पर निवेश किया जाता है.य़ह काम एक फंड मैनेजर करता है

एैसेट मैनेजमेंट कंपनी(AMC) क्या हैं

एैसेट मैनेजमेंट कंपनीज जो सेबी के द्रारा रजिस्टर होते है यह विभिन्न निवेशको के द्रारा जमा किय़े गय़े फंड को विभिन्न जगहो मे निवेश करते है जैसे इक्वटी बाँन्ड गोल्ड आदि मे और इस निवेश से मिलने वाले रिटर्न को निवेशकों में फंड यूनिट्स के अनुसार बांट देती हैं एक अच्छा फंड मैनेजर फंड को सही तरीके से निवेश कर उसपर ज्यादा से ज्यादा रिटर्न प्राप्त कर सकता है, जिससे निवेशक को अच्छे रिटर्न प्राप्त होंगे. 

   

    

म्यूचुअल फंड काम कैसे करता है चलिए समझते है

म्यूचुअल फंड का सबसे बड़ा फायदा है कि निवेशको को निवेश करने के लिए मोटी रकम की आवश्य़कता नहीं है. आप केवल 500 रुपये से भी इसकी शुरुआत कर सकते मान लिजिए आप MRF के शेय़र मे निवेश करना चाहते है लेकिन MRF के एक शेय़र की की96,304 रुपये है लेकिन म्यूचुअल फंड के द्रारा आप ऐसी कंपनियों में केवल 500 रुपये में भी निवेश कर सकते म्यूचुअल फंड सभी निवेशकों से 500-500 रुपये जमाकर उस कंपनी में बड़ी रकम निवेश करती है.

म्यूचुअल फंड में निवेश के क्य़ा क्य़ा फायदे है

1.    म्यूचुअल फंड में निवेश करने से आपको य़ह सोचने की आवश्य़कता नही है जिस कंपनी मे निवेश कर रहे है उसकी   ग्रोथ क्या है, ये काम फंड मैनेजर करता है.


2.     म्यूचुअल फंड में SIP की शुरुआत 500 या 1000 रुपये से भी कर सकते है आप तय कर सकते हैं कि कितने अंतराल पर इसमें निवेश करेंगे. यह साप्ताहिक, मासिक, तिमाही या सालाना आधार पर हो सकता है. इस प्रकार आप कुछ समय के बाद आप एक बड़ी रकम जुटा सकते हैं.

3   म्यूचुअल फंड मे निवेश का सबसे बडा फायदा होता है कि फंड मैनेजर आपके पैसे को अलग-अलग सेक्टर और एसेट में निवेश करता है. मान कि किसी सेक्टर जैसे केमिकल या IT सेक्टर में किसी कारणवश मंदी आ जाती है तो इससे संपूर्ण पोर्टफोलियो पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि इस सेक्टर में थोड़ा-सा निवेश होगा, जिससे सम्पूर्ण पोर्टफोलियो पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेग


कैसे करे? म्यूचुअल फंड मे निवेश

म्यूचुअल फंड मे निवेश करने के लिए आप मोबाइल एप्पएजेंट के से माध्यम या फिर (AMC) ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी की वेबसाइट पर जाकर आसानी से म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं


आज ऐसे प्लेटफार्म भी लॉन्च हो चुके हैं, जिनके द्रारा आप एक जगह से कई म्यूचुअल फंड  की स्कीम खरीद सकते इतना ही नहीं, आप अपनी म्यूचुअल फण्ड स्कीम की ग्रोथ, रिटर्न की तुलना एवं ट्रैकिंग भी आसानी से कर सकते हैं. ऑनलाइन निवेश ने म्यूचुअल फंड को ओर भी आसान बना दिय़ा है (नोट: म्यूचुअल फंड में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें)

 





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पॉलिसी बाज़ार क्या है ?